
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ही जीत के बाद एक नया रिकॉर्ड बना लिया। इतना ही नहीं कप्तान रोहित शर्मा ने नया रिकॉर्ड बनाने के साथ साथ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। आपको बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा ने यह नया रिकॉर्ड एक कप्तान के रूप में 1 साल में भारत को सबसे ज्यादा टी20 मैच जिताने के रूप में बनाया है। इस मामले में उन्होंने कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। तो आइए जानते हैं क्या कहते हैं वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आंकड़े.......
महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया था यह रिकॉर्ड (Mahendra Singh Dhoni made this record)
कैप्टन कूल के नाम से जाने जाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में 1 साल में सबसे ज्यादा बार भारत को टी20 मैच में जीत दिलाई थी। परंतु कप्तान रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में 1 साल में यानी वर्ष 2016 में भारत को 15 टी20 मैच में जीत दिलाई थी। वहीं वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मैच जीतकर भारत को अपनी कप्तानी में 2022 में अब तक यानी एक साल में कुल 16 टी20 मैच में जीत दिलाई है। इस प्रकार कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज से 2 साल पहले यानी की 15 अगस्त 2020 को सन्यास लिया था। माही ने ट्विटर के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। हालांकि वे उसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आए। उन्होंने आईपीएल को छोड़कर सभी प्रकार के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। इससे पहले उन्होंने 30 दिसंबर 2014 को टेस्ट मैच से भी संस्यास ले लिया था।
नहीं हो पाई कैप्टन कूल की कमी पूरी (Captain Cool's deficiency could not be fulfilled) -
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा किया 2 साल से ज्यादा का समय हो गया है, परंतु अभी तक भारतीय टीम को न तो कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी जैसा कप्तान मिल पाया है और न ही उनके जैसा विकेटकीपर और फिनिशर। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम में एक ऐसे कप्तान थे, जो विकेट के पीछे से ही मैच का रुख बदल देते थे। महेंद्र सिंह धोनी को आज भी उनके फैंस उनकी कप्तानी और बेहतरीन फिनिशर के रूप में याद करते हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभी फिलहाल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान हैं, हालांकि उन्होंने इस साल आईपीएल से भी कप्तानी छोड़ दी थी। परंतु रवींद्र जडेजा के कप्तानी न संभाल पाने के कारण उन्हें दोबारा कप्तान बनाना पड़ा। हालंकि अब देखने वाली बात होगी कि इस आईपीएल में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की रहेंगे या कोई और कप्तान की बागड़ोर संभालेगा।
हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें -
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।