Asia Cup : इस टीम ने जीता है सबसे अधिक बार एशिया कप, नाम जानकर करेंगे गर्व


एशिया कप 2022 से टीम इंडिया सुपर-4 में ही बाहर हो गई। इंडिया के बाहर होने के बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल खेला गया। एशिया कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को बुरी तरह हराकर श्रीलंका ने एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि एशिया कप की शुरुआत वर्ष 1984 में की गई थी। वहीं श्रीलंका ने यह खिताब छठवीं बार जीता है। इससे पहले श्रीलंका ने 2014 का एशिया कप अपने नाम किया था। इससे पहले भी श्रीलंका 5 बार एशिया कप अपने नाम कर चुकी है। 

इस टीम ने जीता सबसे अधिक बार एशिया कप (This team won the Asia Cup the most times) -

एशिया कप की शुरुआत वर्ष 1984 में हुई थी। 1984 का एशिया कप भारत की झोली में गया था। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा एशिया कप जीतने वाली टीम भारत है। भारत ने सबसे अधिक बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। भारत ने कुल 7 बार एशिया कप जीता है। देखिए किस किस वर्ष जीता भारत ने एशिया कप -
  वर्ष            टीम
1984         भारत
1988         भारत
1991         भारत
1995         भारत
2010         भारत
2016         भारत
2018         भारत

सबसे ज्यादा कप जीतने के मामले में ये टीम दूसरे नंबर पर
(In terms of winning the most cups, this team is at number two) -

भारत के बाद सबसे ज्यादा एशिया कप का खिताब जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम है। श्रीलंका ने 1986 में अपना पहला एशिया कप का खिताब जीता था। श्रीलंका की टीम ने 5 बार एशिया कप जीता था। वहीं अब पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने छठवां एशिया कप जीता है। देखिए किस किस वर्ष मिला श्रीलंका को खिताब -

   वर्ष              टीम
1986          श्रीलंका
1997          श्रीलंका
2004          श्रीलंका
2008          श्रीलंका
2014          श्रीलंका
2022          श्रीलंका

पाकिस्तान ने जीता मात्र इतनी बार खिताब (Pakistan won the title only so many times) -

एशिया कप 2022 में श्रीलंका से फाइनल में लड़ने वाली पाकिस्तान की टीम को मात्र 2 बार ही खिताब जीतने में सफलता हाथ लग पाई है। मात्र 2 बार एशिया कप जीतकर पाकिस्तान की टीम तीसरे पायदान पर मौजूद है। इस बार लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम तीसरा एशिया कप का खिताब जीत लेगी, परंतु एशिया कप में श्रीलंका ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर पाकिस्तान के तीसरे खिताब जीतने के सपने को चकनाचूर कर दिया। देखिए पाकिस्तान ने कब कब जीता एशिया कप का खिताब - 

   वर्ष              टीम
2000          पाकिस्तान
2012          पाकिस्तान

हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें - 

आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।
Previous Post Next Post
फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

CLOSE ADVERTISEMENT