NZ VS SL : आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका का होगा मुकाबला, मौसम न बिगाड़ दे खेल


NZ VS SL T20 WORLD CUP 2022 : न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच आज मुकाबला होगा। जहां दोनों टीम की निगाह जीत हासिल कर वर्ल्ड कप में आगे का सफर आसान करने की होगी। इस मुकाबले में भी सबसे बड़ी चिंता मौसम की रहेगी। मौसम ने जिस प्रकार कल के दोनों मुकाबले रद्द करवा दिया, उससे आज के मुकाबले में भी मौसम को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि आज मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में केवल एक ही मुकाबला खेला जाना है, जो कि भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा...

श्रीलंका के लिए जीत बेहद महत्वपूर्ण (Victory very important for Sri Lanka) -

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज के मुकाबले में जब श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, तो उसका केवल एक ही लक्ष्य होगा और वो होगा जीत। आज के इस मुकाबले में श्रीलंका के लिए जीत काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर आज के मुकाबले में श्रीलंका को जीत नहीं मिली, तो दो हार के साथ श्रीलंका का सेमीफाइनल के लिए सफर काफी कठिन हो जायेगा। हालांकि न्यूजीलैंड से जीत हासिल करना श्रीलंका के लिए कड़ी चुनौती होगी। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड ने अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से करारी शिकस्त दी थी। 

न्यूजीलैंड के सामने फिर न आजाये मुसीबत (Do not face trouble again in front of New Zealand) -

आज के इस मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को एक बार फिर मौसम की चिंता सता रही है। मौसम के कारण ही न्यूजीलैंड का अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया मुकाबला रद्द हो गया जिसके कारण दोनों टीम को 1-1 अंक मिला। अगर आज भी श्रीलंका के खिलाफ मैच में मौसम रुकावट बनता है, तो न्यूज़ीलैंड के लिए यह बेहद चिंताजनक होगा। आज के मुकाबले में जीत दर्ज करके न्यूज़ीलैंड की टीम पॉइंट टेबल में अव्वल नंबर पर रहना चाहेगी। हालांकि अभी भी न्यूजीलैंड की टीम 2 मैच में 3 अंक के साथ पहले पायदान पर काबिज है।

ये है श्रीलंकाई टीम (This is Sri Lankan team) -

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था। हालांकि श्रीलंका ने अभी तक आयरलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का ऐलान नहीं किया है। तो देखिए किस प्रकार है श्रीलंका की टीम - 
दासुन शनाका (कप्तान), भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, दानुष्का गुणातिलाका, धनंजय डी सिल्वा, दुष्मंथा चमीरा (फिटनेस के आधार पर), पाथुम निसांका, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा (फिटनेस के आधार पर), कुसल मेंडिस, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, चरिथ असलंका, जेफ्रे वेंडर्से, प्रमोद मदुशन।

स्टैंडबाय: दिनेश चांदीमल, अशेन बंदारा, नुवानिडू फर्नांडो, प्रवीण जयविक्रमा, बिनुरा फर्नांडो।

कुछ इस प्रकार है न्यूजीलैंड की टीम (Something like this is the New Zealand team) -

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए न्यूजीलैंड ने भी अपनी टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था। न्यूजीलैंड टीम की कमान कप्तान केन विलियमसन के हाथ में है। देखिए कुछ ऐसी है न्यूजीलैंड की टीम - 
केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।

हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें - 

आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।
Previous Post Next Post
फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये