SA VS ZIM T20 WORLD CUP 2022 : आज साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे में भिड़ंत, जीत के इरादे से उतरेगी साउथ अफ्रीका की टीम

SA VS ZIM T20 WORLD CUP 2022 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला होगा। दोनों ही टीम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। आज भी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दो मुकाबले खेले जा रहे हैं। जिसमें से पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से बांग्लादेश और नीदरलैंड के मध्य शुरू हुआ। वहीं अब दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाना है। आज के मुकाबले में किसकी होगी जीत, देखिए क्या कहते हैं आंकड़े..

साउथ अफ्रीका के लिए आसान होगा मुकाबला (It will be easy for South Africa) -

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका जब जिम्बाब्वे से भिड़ेगी तो उसके लिए ये मुकाबला काफी आसान होगा। आज के मुकाबले में साउथ अफ्रीका की जीत की संभावना अधिक दिखाई दे रही है। जिम्बाब्वे के खिलाफ आज साउथ अफ्रीका की टीम बड़ी जीत के इरादे से उतरेगी। साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही कमाल की हैं, जिसके सामने जिम्बाब्वे की टीम का टिकना काफी मुश्किल है। अब देखना होगा कि साउथ अफ्रीका की टीम कितने बड़े अंतर से जीत हासिल कर पाती है या फिर जिम्बाब्वे बड़ा फेरबदल करके मुकाबले को और ज्यादा रोचक बनाती है। 

जिम्बाब्वे की अब होगी असली परीक्षा (Zimbabwe will now have the real test) -

आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में जिम्बाब्वे की असली परीक्षा होगी। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज के दूसरे मुकाबले में जब जिम्बाब्वे की टीम साउथ अफ्रीका से टकराएगी, तो जिम्बाब्वे को साउथ अफ्रीका पर जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज के दूसरे मुकाबले में कई मुकाबले ऐसे देखने को मिले हैं जहां कमजोर टीम ने ताकतवर टीम को करारी शिकस्त दी है। आज का मुकाबला बड़ा ही रोमांचक मुकाबला होगा। 

इस प्रकार है साउथ अफ्रीका की टीम (This is South Africa's team) -

इस आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में साउथ अफ्रीका की टीम काफी खतरनाक दिखाई दे रही है। हालांकि साउथ अफ्रीका ने अभी तक जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का ऐलान नहीं किया है। देखिए साउथ अफ्रीका के टीम - 

तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, राइली रूसो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

ये है जिम्बाब्वे की टीम (This is Zimbabwe's team) -

जिम्बाब्वे ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी, ये काफी महत्वपूर्ण होगी। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए इस प्रकार है जिम्बाब्वे की टीम - 

क्रेग इर्विन (कप्तान), रेयान बर्ल, रेजिस चकाबवा, तेंदई चतारा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, मिल्टन शुंबा, शॉन विलियम्स

स्टैंडबाय: तनाका चिवंगा, इनोसेंट काया, केविन कसुजा, तदीवानाशे मारुमनी, विक्टर न्याउची।

हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें - 

आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।

Previous Post Next Post
फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये