नोटबंदी : आज ही के दिन प्रधानमंत्री ने किया था देश में नोटबंदी का ऐलान, 6 साल में कितनी बदली स्थिति


08 नवंबर 2016 ये वो तारीख है, जो देश के सबसे बड़े बदलाव व फैसलों में शुमार है। इस तारीख को शायद ही कोई भूल पाए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदी रात को देश को संबोधित करते हुए पूरे देश में 500 और 1000 के बड़े नोटों पर बैन लगा दिया था। पूरा देश उस समय हैरान था। लोगों के पास पैसे होने के बाद भी लोग अपने 500 और 1000 के नोटों का प्रयोग नहीं कर पा रहे थे। नोटबंदी के कारण लोग बीच रास्ते में ही फंस गए थे। आज नोटबंदी को 6 साल पूरे हो गए हैं। आखिर इन 6 साल में नोटबंदी का देश पर क्या प्रभाव पड़ा है और उस समय कैसी थी भारत में लोगों की स्थिति जब देश में नोटबंदी लागू की गई थी। 

कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए लागू की गई थी नोटबंदी (Demonetisation was implemented to curb black money) -

8 अक्टूबर 2016 को पूरे देश में 500 और 1000 के नोटों को बंद करते हुए नोटबंदी की गई थी। नोटबंदी का कारण बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि काले धन पर अंकुश लगाने के लिए देश में नोटबंदी की गई है। इस दौरान 500 और 1000 के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि नोटबंदी के बाद देश में लोगों को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ा था। पूरे देश में नोटबंदी के बाद अफरा-तफरी मच गई थी सब जगह कैश की किल्लत दिखाई दे रही थी। लोगों को अपने 500 और 1000 के नोट रद्दी कागज लग रहे थे। 

200,500 और 2000 के नए नोटों ने किया था प्रवेश (The new notes of 200,500 and 2000 had entered) -

देश में नोट बंदी लागू होने के बाद 500 और 1000 के पुराने नोटों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इसके बाद बैंक में 200, 500 और 2000 के नए नोटों ने प्रवेश किया था। 200 और 2000 के नोट भारत में नए नोट थे, इससे पहले 200 और 2000 के नोटों का चलन भारत में नहीं होता था। हालांकि 500 के नोटों का चलन भारत में था, परंतु पुराने 500 के नोटों को बंद करके नए 500 के नोट चलन में आए। हालांकि धीरे-धीरे अब 2000 के नोट भी दिखने बंद हो गए हैं। ना ही तो बैंकों से 2000 के नोट निकल रहे हैं और ना ही अब लोगों के पास 2000 के नोट दिखाई दे रहे हैं। यह भी एक संकेत है कि 2000 के नोट भी बंद हो सकते हैं। हालांकि अभी तक 2000 के नोटों को बंद को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

6 साल में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा कैश (Cash reaches record level in 6 years) -

नोटबंदी के बीते 6 साल में भारत देश में कैश का लेवल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। नोटबंदी के 6 साल बाद भी देश में कैश लेनदेन नोटबंदी से पहले के मुकाबले इस समय अधिक मात्रा में किया जा रहा है। इस वर्ष 21 अक्टूबर 2025 तक लोगों के बीच चलन में मौजूद मुद्रा का स्तर बढ़कर 30.88 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कैश का यह आंकड़ा 4 नवंबर, 2016 को खत्म पखवाड़े में मात्र 17.7 लाख करोड़ रुपये था। ताजा आंकड़ों की मानें तो देश में नोटबंदी के बाद से अब तक देश में कैश सर्कुलेशन करीब 71.84 फीसदी बढ़ चुका है। 

डिजिटल पेमेंट में हुई बढ़ोतरी (Growth in digital payments) -

देश में नोटबंदी के 6 साल पूरे हो गए हैं। बीते 6 साल की अवधि में पूरे देश में डिजिटल पेमेंट ने रफ्तार पकड़ ली है। आपको बता दें कि देश में यूपीआई की शुरुआत भी वर्ष 2016 में ही की गई थी। जैसे ही देश में नोटबंदी हुई तो लोगों को समझ में आने लगा कि पैसा कैश से ज्यादा बैंक में सुरक्षित है। इसके बाद लोगों ने डिजिटल पेमेंट को अपनाना शुरू कर दिया। और इसका परिणाम यह है कि पूरे देश में डिजिटल पेमेंट वर्तमान में इस तरह फैल चुका है कि आज लोग कैश से ज्यादा डिजिटल पेमेंट करना पसंद करते हैं। डिजिटल पेमेंट ने लोगों को आप अपने पास कैश रखने की चिंता को दूर कर दिया है। वर्तमान में लोग छोटी से लेकर बड़ी से बड़ी चीज खरीदने के लिए डिजिटल पेमेंट करना पसंद करते हैं।

हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें - 

आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सबसे तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है।
Previous Post Next Post
फास्टर अप्डेट्स के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम चैनल से - यहाँ क्लिक करिये

CLOSE ADVERTISEMENT